लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई ऑनलाइन टिकट भुगतान की सुविधा

PARUL | 9 सितंबर 2024 at 11:40 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

रेलवे स्टेशन ऊना पर अब यात्री टिकट खरीद करने के बाद राशि का भुगतान ऑनलाइन सुविधा से भी कर पाएंगे। डिजिटल दौर को बढ़ावा देते हुए रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर क्यूआर कोड स्कैनर सुविधा को स्थापित कर दिया है। यात्री साधारण टिकट लेने की अदायगी अपने गूगल-पे, फोन-पे जैसे डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से यहां कर पाएंगे।

इस सुविधा के बाद यहां यात्रियों को लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पेमेंट आदि होने में पारदर्शिता भी आएगी। इससे पहले इस सुविधा को लेकर बुद्धिजीवी मांग भी उठाते रहे हैं, जिसे रेलवे ने हाल ही में पूरा भी किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अब जेब में कैश न होने पर भी यात्री डिजिटल भुगतान कर टिकट ले पाएंगे, तो समय पर ज्यादा से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो सकेगी। रेलवे बोर्ड ऊना के अधिकारियों की मानें तो इस सुविधा को हाल ही में यात्रियों के लिए शुरू किया गया है। इसका लाभ डिजिटल माध्यम से पेमेंट करने में उन्हें मिल पाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]