लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उपायुक्त ने मैड़ी मेले में किए गए प्रबंधों व व्यवस्थााओं का लिया जायजा

PARUL | 19 मार्च 2024 at 4:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में चल रहे होली मेला में उपायुक्त जतिन लाल ने विभिन्न सैक्टरों का निरीक्षण किया तथा किए गए सभी प्रबंधों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के लिए स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जाए और मेला क्षेत्र में बनाई गई अस्थाई पार्किंग की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान पड़ोसी राज्यों से मालवाहनों के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे टैम्पों, ट्रालो, ट्रक्टरों व ट्रकों में यात्रा न करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे मेला परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, गंदगी न फैलाएं। इस मौके पर एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, एसडीएम गगरेट सोमिल गगरेट, डीएसपी वसूधा सूद, तहसीलदार प्रेम चंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]