लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उद्योग में करंट की चपेट में आने से 24 वर्षीय कामगार की मौत

PARUL | 20 मई 2024 at 10:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

जिला सोलन में नालागढ़ के तहत पंजैहरा स्थित एक उद्योग में करंट लगने से 24 वर्षीय कामगार की मौत हो गई। मृतक की पचान शरणजीत (24) पुत्र गुरनाम सिंह निवासी कटीरडू माजरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में की गई है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शरणजीत पंजैहरा स्थित उक्त कम्पनी में काॅन्ट्रेक्टर के तहत कार्यरत था। इस दौरान कम्पनी में काम करते समय उसे करंट लग गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]