समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर आखिरी सांस ली।
उन्हें 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालात बिगड़ने पर 1 अक्टूबर की रात को क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया था। बीते 5 दिन से मुलायम सिंह यादव की तबियत गंभीर बनी हुई थी, आज उनका निधन हो गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group