लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित –उपायुक्त

PRIYANKA THAKUR | 9 अप्रैल 2022 at 3:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मिलेगा सम्मान

HNN / चंबा

उपायुक्त डीसी राणा में बताया कि ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम के दौरान चंबा ज़िला से संबंधित उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं समाज कल्याण विभाग को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत एक विशेष पोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि तैयार किए जाने वाले पोस्टर में ज़िला से संबंधित सफल महिलाओं को दर्शाया जाए। डीसी राणा ने बताया कि इस दौरान सभी विभागों और कार्यालयों से उत्कृष्ट महिला कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]