लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

उग्र प्रदर्शन मामले में आठ और गिरफ्तारी, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे…

SAPNA THAKUR | 21 मार्च 2022 at 11:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीते बुधवार को सवर्ण समाज आयोग का गठन करा कर उसे कानूनी मान्यता दिलवाने के लिए प्रयासरत संगठनों के कार्यकर्ता द्वारा सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जहां सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाया वहीं कई पुलिस जवान भी घायल हुए। ऐसे में इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस भी लगातार कार्यवाही कर रही है।

बता दें कि पहले जहां बीते वीरवार को देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्‍यक्ष रुमित सिंह ठाकुर सहित मदन ठाकुर व दीपक चौहान को गिरफ्तार किया गया था। तो वहीँ, अब इस मामले में आठ और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एएसपी और तीन कांस्टेबलों की हत्या के प्रयास के आरोप में सिरमौर के संगड़ाह निवासी पवन कुमार (28), देवेंद्र सिंह (42) को गिरफ्तार किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने पर महेंद्र सिंह (46) तहसील कसौली, दिनेश कुमार (46) जिला सोलन, अमर चंद राठौड़ (45) ढली, महेंद्र कुमार (39) तहसील सुंदरनगर, विजय कुमार शर्मा (36) और राजेंद्र (43) दुर्गापुर शिमला ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]