HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग सबोर्डिनेट एलाइड सर्विसिज की परीक्षा 8 सितम्बर को आयोजित करेगा। आयोग ने एलाइड सर्विसिज की परीक्षा के अलावा अन्य विभिन्न स्क्रीनिंग टेस्ट व सब्जेक्ट एप्टिट्यूड टेस्ट (एसएटी) का टेंटेटिव शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
इसके तहत श्रम व रोजगार विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज (मकेनिकल) के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट व सब्जेक्ट एप्टिट्यूड टेस्ट 8 जुलाई को, राज्य प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड में असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के पदों के लिए 10 जुलाई, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मैडीकल ऑफिसर डैंटल के पदों के लिए 13 जुलाई को, हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पद के लिए 26 जुलाई को, उद्योग विभाग मेें असिस्टेंट माइनिंंग इंस्पैक्टर के पद के लिए 11 अगस्त को स्क्रीनिंग टेस्ट व सब्जेक्ट एप्टिट्यूड टेस्ट आयोजित होगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्तन ने बताया कि जुलाई, अगस्त व सितम्बर माह में होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट व सब्जेक्ट एप्टिट्यूड टेस्ट का टेंटेटिव शेड्यूल आयोग ने जारी कर दिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





