INNER-WHEEL.jpg

इनरव्हील क्लब नाहन की नई कमेटी का गठन, राखी अग्रवाल होंगी प्रधान

HNN/ नाहन

इनरव्हील क्लब नाहन की वर्ष 2023-24 की नई टीम का गठन किया गया जिसमें राखी अग्रवाल प्रधान, अनुभा गुप्ता सचिव, ममता अग्रवाल कोषाध्यक्ष और रचना गुप्ता उप प्रधान चुनी गईं। बता दें कि क्लब पिछले 43 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। पिछले वर्ष इनरव्हील क्लब ने बहुत सारे सामाजिक कार्य किए। हाल ही में 25 जून को चंडीगढ़ के मोहाली में आयोजित डिस्टिक असेंबली में इनरव्हील क्लब नाहन को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पिछले वर्ष 2022-23 मे क्लब द्वारा एक बड़ा प्रोजेक्ट “एक प्रयास” सिलाई सेंटर महिलाओं के लिए खोला गया। इसमें सभी महिलाओं को 20 सिलाई मशीन दी गई और 6 महीनों के लिए उन्हें सिलाई की ट्रेनिंग भी दी गई।

बात-चीत में राखी अग्रवाल ने बताया कि इस सराहनीय कार्य के लिए जिला से अपेक्षा को गर्ग जी ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। इसके साथ क्लब द्वारा ब्यूटीशियन के कोर्स के लिए भी महिलाओं को 1 महीने की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें सभी महिलाओं को सर्टिफिकेट 9 जुलाई को दिए जाएंगे। इतना ही नहीं निक्षेप मित्र योजना के तहत इनरव्हील क्लब ने 5 टीबी मरीजों को 6 महीने तक प्रोटीन से भरपूर राशन उपलब्ध कराया। इस क्लब को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्मकुमारी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सम्मान भी प्राप्त हुआ।

इसके साथ ही इनरव्हील क्लब के द्वारा आई डोनेशन,आई चेक-अप कैंप ,फौजी भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाना, एक लड़की को निःशुल्क नर्सिंग ट्रेनिंग करवाना, कैंसर के मरीजों की पैसे से मदद करना, दिव्यांगों को व्हीलचेयर देना, लड़कियों की शादी करवाना आदि नेक काम भी किये गए। इसके अलावा बड़ा चौक नाहन में “प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ” अभियान चलाकर क्लब द्वारा सभी को एंटी प्लास्टिक बॉक्स बांटे गए। मजदूर भाई-बहनों को कंबल, कपड़े से बने हुए थैले, जूते तथा इसके अतिरिक्त 50 और प्रोजेक्ट किए गए, जिसमें समाज की जरूरत को देखते हुए उनकी सहायता की गई इस तरह के प्रोजेक्ट साल भर इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित किए गए।

यह क्लब सामाजिक कार्यों के साथ-साथ सभी त्योहारों को भी बहुत अच्छे से मनाता है जिसमें होली, दिवाली, तीज, रक्षाबंधन, भैया-दूज सभी तरह के त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाये जाते हैं। आगामी वर्ष में भी यह क्लब समाज की सेवा में अपना बढ़-चढ़कर योगदान देगा।


Posted

in

,

by

Tags: