HNN / शिमला
14 अक्तूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी सोलन के ठोडो मैदान में होने वाली परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली से हिमाचल में चुनावी शंखनाद करेंगी। इसमें शिमला, सोलन और सिरमौर जिले से कार्यकर्ताओं को लाने का नेताओं को जिम्मा सौंपा गया है।
सभी पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और पूर्व विधायकों को भी इस महारैली में मौजूद रहना जरूरी किया गया है। रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंगलवार को दिल्ली से शिमला लौट आई हैं। प्रियंका गांधी की महारैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group