आवारा सांड ने होमगार्ड जवान पर किया हमला, लोगों में दहशत का माहौल

BySAPNA THAKUR

Dec 16, 2022
Stray-bull-attacked-home-gu.jpg

HNN/ धर्मशाला

क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी यह आवारा पशु सड़क हादसों का शिकार बनते हैं तो कभी लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर रहे हैं। ताजा मामला स्मार्ट सिटी धर्मशाला के कोतवाली बाजार का है जहां एक सांड ने होमगार्ड जवान पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सांड के हमले से जवान को छुड़ाया।

वही लगातार हो रहे इन हमलों से लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि, एमसी सामुदायिक भवन के पास टैक्सी पार्किंग में होमगार्ड का जवान मौजूद था। इसी दौरान अचानक आवारा सांड वहां आ गया और उसने होमगार्ड जवान पर हमला कर दिया। सांड ने जवान पर तीन से चार बार हमला किया जिससे जवान मौके पर ही बेसुध हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सांड के हमले से जवान को बचाया।

The short URL is: