लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आबकारी विभाग ने 2 सप्ताह में 1.16 लाख लीटर अवैध शराब की बरामद

Ankita | 17 मई 2024 at 10:45 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter
लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत विभाग ने 7 जिलों में की कार्यवाही

HNN/शिमला

आबकारी विभाग ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत गत 2 सप्ताह के भीतर 1,16, 621 लीटर अवैध शराब व लाहन बरामद की है। विभाग ने जिला सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू व मंडी में कार्यवाही करते हुए अवैध शराब व लाहन बरामद की है।

आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रदेश के सभी जिलों में विभाग ने टास्क फोर्स टीमों और फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया है। प्रदेश में विभाग की 59 टीमें निरंतर निगरानी कर कार्यवाही कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आयुक्त ने बताया कि पड़ोसी राज्यों के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर भी कार्यवाही की जा ही है। विभाग की टास्क फोर्स सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब के भंडारण में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही भी कर रही है।

उन्होंने बताया कि गत दिनों जिला सिरमौर में विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की भट्ठियों व इस कारोबार में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए पावंटा साहिब के नजदीक खारा गांव के घने जंगलों में करीब 13 किलोमीटर तक तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब की भठियां व लाहन से भरे ड्रम जब्त किए। विभागीय टीम द्वारा किसी अप्रिय घटना के घटित होने से पहले ही त्वरित कार्यवाही कर करीबन 61,000 लीटर अवैध लाहन हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 के अनुसार नष्ट की गई। इसकी अनुमानित कीमत 61 लाख रुपये आंकी गई है।

जिला सिरमौर में 63,515 लीटर शराब की जब्त

आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा विगत 2 सप्ताह के दौरान जिला सिरमौर में 63,515 लीटर, हमीरपुर में 10,824 लीटर, सोलन में 18,020 लीटर, कांगड़ा में 2,316 लीटर, कुल्लू में 1,271 लीटर, शिमला में 1,526 लीटर, मंडी में 768 लीटर व चंबा में 324 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]