लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आबकारी विभाग ने घर में दबिश देकर पकड़ी अवैध शराब की खेप, मामला दर्ज

PARUL | 15 मई 2024 at 1:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में आबकारी विभाग की टीम ने एक घर से 74 पेटियां अंग्रेजी शराब और 18 पेटियां बीयर बरामद की हैं। विभाग की टीम में सहायक आयुक्त बलदेव के अलावा देवेंद्र और अशोक को से पुलिस की टीम भी शामिल थी। विभाग ने आरोपी के खिलाफ ज्वाली थाना में मामला दर्ज करवाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग को सूचना मिली थी कि नगरोटा सूरियां गांव में एक व्यक्ति ने अपने घरों में भारी मात्रा में शराब की पेटियां रखी हुई हैं। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने उक्त व्यक्ति के घर दबिश दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तलाशी के दौरान वहां से 74 पेटियां अंग्रेजी शराब और 18 पेटियां बीयर बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 6.86 लाख रुपए बताई जा रही है। राजस्व जिला नूरपुर के उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रीत पाल सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]