HNN/ शिमला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार ने आठ सालों में हिमाचल को कुछ नहीं दिया। अब हिमाचल में चुनाव नजदीक आते ही मोदी सरकार को हिमाचल की याद आ रही है और वह चुनावी घोषणा कर रही है। शिमला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजयदत्त ने कहा कि चुनावी समय में की जा रही घोषणाएं भी पहले की तरह जुमले ही साबित होंगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले 2014 और 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो घोषणाएं कीं, वे भी जुमले ही साबित हुईं।
भाजपा के ही बड़े नेताओं ने इन चुनावी घोषणाओं को खुद जुमले करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तक हिमाचल के लिए कोई बड़ा उद्योग तक नहीं दिया और न ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्र से कुछ मांग पाए। अब आखिरी समय में कोरी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास भाजपा कर रही है, लेकिन हिमाचल की प्रबुद्ध जनता इनके जुमलों में आने वाली नहीं है। संजयदत्त ने कहा कि भाजपा इन चुनावों को हिमाचल के मुद्दों पर नहीं लड़ना चाह रही। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये हिमाचल के चुनाव है और इनको हिमाचल के मुद्दों पर ही लड़ा जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कांग्रेस नेता ने हिमाचल में सरकारी पैसों पर हो रही भाजपा की चुनावी रैलियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा पहली बार देखा गया है कि कोई सरकार सरकारी कार्यक्रम को पार्टी कार्यक्रम में बदल रही है। सरकारी कार्यक्रम स्थलों के आसपास भाजपा के झंडे ही चारों ओर नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार हिमाचल को कर्ज में डुबाने का काम कर रही है। संजयदत्त ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस पार्टी पर की जा रही टिप्पणियों पर कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जनता को देना चाहिए।
भाजपा ने बीते चुनावों में जनता से जो वादे किए थे उनका क्या किया, मुख्यमंत्री इस पर बात करे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दुनिया में तेल के दाम गिर रहे हैं, मगर मोदी सरकार इनके दाम बढ़ाकर लोगों पर बोझ डालने का काम कर रही है। इसके चलते आज मंहगाई आसमान छू रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group