आज इस शुभ मुहूर्त में लगाएं बहने अपने भाई को तिलक, दोपहर इतने बजे से…

ByPRIYANKA THAKUR

Nov 6, 2021

HNN / नाहन

आज देश भर में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व मनाया जा रहा है। भाई के माथे पर तिलक लगाने के शुभ मुहूर्त की अवधि 2 घंटे 11 मिनट रहेगी। दिनभर भी इस दिन तिलक लगाया जा सकता है, लेकिन विशेष शुभ मुहूर्त एक बजकर दस मिनट से तीन बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

इस बीच बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगा सकती हैं। इस दिन सुबह सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक पथ परिवहन निगम की बसों में भी महिलाओं को अपने भाई के घर जाने के लिए निशुल्क सफर की सुविधा रहेगी। 

वही , राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रदेशवासियों को भाई दूज की बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है, जिससे समाज में एकता एवं भ्रातृत्व की भावना सुदृढ़ होती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह त्योहार एक ओर भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है, वहीं समाज में प्रेम का संदेश भी देता है।

The short URL is: