लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आग की भेंट चढ़ा स्लेटपोश मकान, हजारों का हुआ नुकसान

PARUL | 19 मार्च 2024 at 11:40 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के लंबागांव में अग्निकांड की घटना पेश आई है। यहां एक स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पीड़ित समीन कुमार को हजारों का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, समीन कुमार के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन कमरों में आग फ़ैल गई। मकान से आग की लपटे उठती देख वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना उक्त परिवार को दी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और आग बुझाने में जुट गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं पटवारी हल्का संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर के रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में पीड़ित को 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से पीड़ित को फौरी राहत के रूप में दो हजार रुपये की राशि दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]