HNN/ शिमला
जिला में ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई है। इसके अलावा मृतक की मां को भी चोटें लगी है। वही पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रामपुर के भद्रास में उस वक्त पेश आया जब सुभाष पुत्र राजेश चंद ठाकुर निवासी नेपाल अपने परिवार सहित लवी मेले से लौट रहा था।
इसी दौरान भद्रास में आईटीबीपी के ट्रक (सीएच 01जीआई-2406) ने सुभाष और उसकी मां को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए तुरंत खनेरी अस्पताल पहुंचाया यहां पर सुभाष की मौत हो गई। उधर, ननखडी के फोला में रहने वाले राजेश चंद ठाकुर ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हुई है। शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीपीओ रामपुर चन्द्र शेखर ने पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





