लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए लोगों को मताधिकार को लेकर किया जागरूक

PARUL | 21 मार्च 2024 at 11:16 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

लोकसभा चुनाव में जन भागीदारी बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मकसद से ऊना जिला प्रशासन लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने में जुटा है। इसमें सभी विभागों का सहयोग भी लिया जा रहा है।

इसी क्रम में बाल-विकास परियोजना ऊना के अधीन कार्यरत 355 आंगनबाड़ी केन्द्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए गए। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को मताधिकार के महत्व तथा प्रयोग को लेकर जागरूक किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर उन्होंने लोगों को यह भी जानकारी दी कि चुनाव आयोग ने दिव्यांगजनों और 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा का विकल्प दिया है। इसके लिए उन्हें फॉर्म-12डी भरना होगा। यह फॉर्म बीएलओ घर घर उपलब्ध कराएंगे।

डीसी बोले…मताधिकार के प्रयोग से मजबूत होता है लोकतंत्र
वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिला प्रशासन शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने इसमें सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मताधिकार के प्रयोग से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। सभी मतदाता निर्भीकता से चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]