अवैध खनन और मास्क ना पहनने पर पुलिस ने की कार्यवाही

BySAPNA THAKUR

Nov 15, 2021

HNN/ काँगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस द्वारा अवैध खनन और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर पुलिस ने कार्यवाही की है। इस दौरान जहां अवैध खनन करने वाले वाहनों का पुलिस ने चालान काटा तो वहीं दूसरी तरफ सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूम रहे लोगों के भी चालान काटे गए हैं।

24 घंटे के दौरान चली पुलिस की इस कार्यवाही के तहत हजारों रुपए का जुर्माना भी वसूल किया गया है। बता दें कि अवैध खनन करने पर 4 टिप्पर और 3 ट्रैक्टरों के चालान किये गए। इस दौरान 30,200 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा बिना मास्क घूमने पर 23 चालान कर 11500 रूपए जुर्माना वसूला। पुलिस चौकी कोटला के प्रभारी संजय शर्मा ने पुष्टि की है।

The short URL is: