लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अब इस दिन होगा मणिमहेश यात्रा का राधाष्टमी शाही स्नान…….

Ankita | 15 सितंबर 2023 at 12:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

मणिमहेश यात्रा का राधाष्टमी शाही स्नान अब 22 सितंबर को होगा। बता दें यह शाही स्नान पहले 21 सितंबर को होना था। बता दें यह शाही स्नान 22 सितंबर को दोपहर 1:36 बजे से अगले दिन 12:18 बजे तक चलेगा।

बता दें संचूई गांव से त्रिलोचन महादेव की छड़ी 19 सितंबर को त्रिलोचन महादेव मंदिर संचुई से चौरासी के लिए रवाना होगी। 22 सितंबर को तड़के 2:00 बजे प्रस्थान करने के बाद उसी दिन 6:00 बजे धन्छौ में कार्तिक स्वामी की जातर निकाली जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आधे घंटे के बाद धन्छौ से भैरोघाटी के लिए प्रस्थान करेगी। करीब 9:30 बजे भैरोघाटी में प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इसके बाद गौरी कुंड मंदिर और शिवकरोतरी की परिक्रमा के बाद छड़ी 12:00 बजे के करीब डल झील पहुंचेगी। उसी दिन 1:00 बजे डल झील को पार करने की रस्म अदा की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें