Loading...

अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, विनोद सुल्तानपुरी व रामलाल मारकंडा ने भरा नामांकन

Ankita 13 May 2024 Edited 13 May 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला संसदीय क्षेत्र से बीजेपी कैंडिडेट सुरेश कश्यप ने आज नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दाैरान सुरेश कश्यप ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। नामांकन दाखिल करने के बाद सुरेश कश्यप ने कहा कि इस बार भी हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी चारों सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है।

वहीं, शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने भी नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी उपस्थित रहे। नामांकन के बाद विनोद सुल्तानपुरी चाैड़ा मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली में पहुंचे।

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति विधानसभा से पूर्व मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा ने बताैर निर्दलीय प्रत्याशी केलांग में एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन भरा है। वहीं हमीरपुर संसदीय सीट से बीजेपी कैंडिडेट अनुराग ठाकुर ने आज नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल व अरुण धूमल भी मौजूद थे। अनुराग ठाकुर शक्ति प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय हमीरपुर पहुंचे।

Related Topics: