अनिल सैनी होंगे जिला भाजपा के उपाध्यक्ष

ByPRIYANKA THAKUR

Dec 6, 2021

HNN / पांवटा साहिब

समाज सेवी और स्थानीय भाजपा नेता अनिल सैनी भाजपा जिला सिरमौर के उपाध्यक्ष होंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए पांवटा साहिब भाजपा मंडल के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि जिला सिरमौर भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने पांवटा साहिब भाजपा के अनिल सैनी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें जिला भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि सैनी कर्मठ और जुझारू नेता हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। वही उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब भाजपा मंडल की मासिक बैठक कल मंगलवार को आमंत्रित की गई है। ये बैठक सुबह 11 बजे स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: