लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

अनिरूद्ध सिंह ने नालागढ़ में नवनिर्मित 3 पंचायत घरों का किया लोकार्पण

Ankita | 17 अगस्त 2024 at 1:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ग्राम पंचायत पंजैहरा में 35 लाख रुपए से निर्मित होने वाले मैरिज हॉल की रखी आधारशिला

HNN/ सोलन

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित बनाने के लिए कार्य कर रही है। अनिरूद्ध सिंह नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेडू उपरला, रिया, पंजैहरा तथा बाह में लगभग 1.35 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा आधारशिला रखने के उपरांत जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अनिरूद्ध सिंह ने नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत रेडू उपरला में 33 लाख रुपए की लागत से निर्मित, ग्राम पंचायत रिया में 33 लाख रुपए की लागत से निर्मित तथा ग्राम पंचायत बाह में 33 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत घरों का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत पंजैहरा में 35 लाख रुपए से निर्मित होने वाले मैरिज हॉल की आधारशिला भी रखी।

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में इस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 स्वयं सहायता समूह गठित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन समूहों को लगभग 32 करोड़ रुपए की राशि सामुदायिक निवेश एवं रिवॉलविंग निधि के रूप में तथा 50 करोड़ रुपए ऋण के रूप में देना का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। इस वित्त वर्ष में 5000 अतिरिक्त गांव को खुले में शौच मुक्त घोषित करने का लक्ष्य है। अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा अब पंचायत घरों के निर्माण के लिए 1.14 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा रही है। पंचायत घरों का बहुआयामी उपयोग के लिए सरकार यथासम्भव प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में पंचायत घरों के निर्माण के लिए 33 लाख रुपए ही स्वीकृत किए जाते थे। यह राशि वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में इस वित्त वर्ष में पंचायतों घरों के निर्माण के लिए 47 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायत रेडू उपरला में खेल मैदान के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को ग्राम पंचायत रेडू उपरला के नव निर्मित पंचायत घर में बैठक कक्ष निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत रिया, रेडू उपरला व बाह के नवनिर्मित पंचायत भवन के उपर बैठक कक्ष बनाने के लिए 15-15 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि शीघ्र उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जर्जर हालत में पंचायत घरों की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि नालागढ़ को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है और लोगों की मांग अनुसार नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके लिए विधायक बनकर आम लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करना सर्वप्रथम है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में विकास सुनिश्चित बनाने के लिए कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]