HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में भुंतर हवाई अड्डे के पास एक हादसा पेश आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर घर की दीवार से टकरा गई। हादसे में एक राहगीर समेत छह लोग घायल हो गए हैं। राहगीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया है। घायल की पहचान नवीन खैर (47) पुत्र राजेंद्र पाल निवासी भुंतर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांच युवक कार में सवार होकर बंजार से कुल्लू की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान भुंतर हवाई अड्डे के पास चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर घर की दीवार से टकरा गई और पैदल चल रहा एक राहगीर इसकी चपेट में आ गया। जबकि कार सवार पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद राहगीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





