HNN/ धर्मशाला
जिला कांगड़ा के धर्मशाला मुख्यालय के साथ लगते खनियारा-खड़ौता सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक की जान चली गई है। इसके अलावा कार सवार अन्य लोग घायल हुए है। मृतक की पहचान अरुण कुमार उर्फ विपन पुत्र धर्मपाल निवासी मकान नंबर 987 अर्जुन नगर लाडोवाली रोड जालंधर सिटी पंजाब के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, अरुण अपने परिवार सहित योल में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आया था। इस दौरान खनियारा-खड़ौता सड़क मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में अरुण की मौत हो गई। कार में उसकी पत्नी, बच्चे और उसका पिता सवार था। बताया जा रहा है कि अरुण का पिता गाड़ी के बाहर ही था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस दौरान अचानक से गाड़ी की हैंडब्रेक छूट गई, जिसके चलते गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गए है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले की पुष्टि एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group