HNN/शिमला
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला राजधानी शिमला में अप्पर शिमला का है, यहां जुब्बल में एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में महिला और चालक की मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है। मृतकों की पहचान दिनेश कुमार(35) पुत्र गिरजानंद गांव झगटान तथा घामती देवी (52) पत्नी ध्यान सिंह गांव झगटान के रूप में हुई है। घायल की पहचान कपिल पुत्र साधु राम निवासी कोठू के रूप में हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों बोलेरो कैंपर (HP 75-0250) में सवार थे। कोठु संपर्क मार्ग पर चालक ने बोलेरो कैंपर को रोका और इसमें रखी सीमेंट की बोरियां उतारने लगे। इसी दौरान बोलेरो कैंपर अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों व घायल को फौरी राहत प्रदान की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group