HNN/सोलन
जिला सोलन में नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर भाटिया के पास एक हादसा पेश आया है। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान होशियार सिंह (40) पुत्र चौकट निवासी गांव बेदूपाल, डाकघर तुमकुईराज कुशीनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, होशियार सिंह नालागढ़ के भाटिया में रहता था। स्थानीय लोगों ने जब उसका शव भाटिया गांव में विंक फील्ड कंपनी के सामने नाली में पड़ा देखा तो इसकी सूचना दभोटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान होने के बाद उसके बेटे को मौके पर बुलाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता रात को जब नींद नहीं आती थी तो बेहल ढाबे पर चाय पीने को जाया करते थे। वह वहीं पर गए होंगे और वाहन की चपेट में आ गए। मृतक के शरीर व सिर में चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक किसी वाहन की चपेट में आ गया है।
वह टक्कर लगने के बाद नाली में गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी भीष्म सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group