अचानक लापता हुए दो स्कूली छात्र, तलाश में जुटी पुलिस

BySAPNA THAKUR

Dec 19, 2021

HNN/ कांगड़ा

इलाके की जलेट पंचायत के गांव गुलेड से दो नाबालिग छात्र अचानक गायब हो गए है। दोनों ही छात्र कहा गए इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। तो वहीँ, दूसरी तरफ परिजन भी पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है। दोनों छात्रों की पहचान गुलेड गांव निवासी मनोज कुमार और अनीश कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरी में जमा दो के छात्र मनोज कुमार और अनीश कुमार घर से स्कूल के लिए तो निकलते थे परन्तु वह स्कूल नहीं पहुँच रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ही 9 दिसंबर से स्कूल नहीं जा रहे थे।

जिसके बाद 17 दिसंबर को स्कूल में प्रेक्टिकल तथा तब भी यह छात्र स्कूल नहीं पहुंचे। लिहाज़ा स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। बड़ी बात तो यह है कि दोनों ही छात्र दो दिन से घर से भी लापता चल रहे थे। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। लंबागांव थाना के प्रभारी केसर सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: