लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में केवल सिंह पठानिया होंगे मुख्य अतिथि

Ankita | 29 जुलाई 2024 at 3:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्य सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि केवल सिंह पठानिया 31 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे।

उन्होंने बताया कि केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई को सांय डलहौजी पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव भी डलहौजी रहेगा। केवल सिंह पठानिया 31 जुलाई को सुबह 9 बजे डलहौजी से भलेई माता मंदिर जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उप मुख्य सचेतक भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के पश्चात सुबह 11 बजे लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। वह सांय 8 बजे चंबा चौगान आएंगे तथा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे। केवल सिंह पठानिया 1 अगस्त को सुबह चंबा से रैत (कांगड़ा) के लिए प्रस्थान करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]