अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह इतने दिसंबर को…

ByPRIYANKA THAKUR

Dec 1, 2021

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग और प्रेम आश्रम ऊना के संयुक्त तत्वावधान में 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के उपलक्ष्य में प्रेम आश्रम में 2 दिसंबर को दिव्यांगजनों के लिए प्रातः 9 से 10 बजे के दौरान चित्रकला और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी, ऊना चमन लाल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक बच्चे 1 दिसंबर सायं 5 बजे तक उनके कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगजनों को अभी तक चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए हैं, उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना द्वारा गठित कमेटी द्वारा 3 दिसंबर को प्रेम आश्रम में आयोजित हो रहे समारोह में दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ चलाई जारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी और सांस्कृतिक कायक्रमों के आयोजन के साथ-साथ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: