अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव आज से, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

ByPRIYANKA THAKUR

Oct 15, 2021

उत्सव के दौरान 550 जवान संभालेंगे कानून व्यवस्था का जिम्मा

HNN / कुल्लू

देश दुनिया में विख्यात अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव आज से भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ शुरू हो जाएगा। इस धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के लिए यहां 150 से ज्यादा देवी देवता पहुंच चुके है। बता दें कि इस साल दशहरा समिति ने 332 देवी देवताओं को निमंत्रण दिया है। इस वर्ष राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर देव समागम का शुभारंभ करेंगे।

वही कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में केवल वही लोग ही शामिल होंगे जिन्होंने कोविड-19 से बचाव की दोनों दोडोज गवाई है। आज रथयात्रा से पहले तमाम देवी-देवता भगवान रघुनाथ के सुल्तानपुर स्थित देवालय में जाकर शीश नवाएंगे।

दोपहर बाद भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ढोल-नगाड़ों की थाप पर मंदिर से कड़ी सुरक्षा के बीच रथ मैदान तक लाएंगे। करीब चार बजे के आसपास माता भुवनेश्वरी भेखली का इशारा मिलते ही रथयात्रा शुरू होगी।

The short URL is: